फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collision between car and truck four peopledied in an-accident

हाथरसः ट्रक की टक्कर से कार सवार चार श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल

Sun, 18 Jul 2021 10:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Collision between car and truck four peopledied in an-accident
सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला स्थित महाकाल फैक्टरी के निकट शनिवार देर रात ट्रक और ईको कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। इनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली और बदायूं निवासी 10 लोग ईको कार में सवार होकर शनिवार की देर रात को गोवर्धन परिक्रमा लगाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोतवाली हसायन क्षेत्र के रति का नगला के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। घायलों की चीखपुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सलेमपुर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कार में फंसे प्रदीप (45) पुत्र किशनलाल निवासी गली बकर कसाब बरेली, शैलेश राठौर (40) पुत्र कालीचरन निवासी जसौली बरेली, पिंकू (30) पुत्र जुगेंद्र निवासी पथरामई बदायूं, भारत सिंह (40) पुत्र पवन कुमार निवासी अर्चना रेजीडेंसी बरेली, किरन पत्नी अजय कुमार निवासी गंगापुरम बरेली, धीरज शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी गंगापुर थाना बरादरी बरेली, उमेंद्र पुत्र कुंवरपाल निवासी पतनामई थाना उसैद बदायूं, विकास पुत्र बाबूराम निवासी इज्जतनगर बरेली, बॉबी पुत्र दिनेश प्रताप निवासी बरेली, मीना पत्नी बबलू निवासी कटरा चांद खां बरेली को पुलिस ने बाहर निकाला और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्रदीप, शैलेश राठौर और पिंकू को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल भारत सिंह व मीना को अलीगढ़ रेफर किया गया। जहां पर भारत सिंह की मौत हो गई। हाथरस में तीन शव व अलीगढ़ में एक शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed