{"_id":"591612424f1c1b231f8542e1","slug":"college-will-be-developed-as-a-nursing-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा नर्सिंग स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा नर्सिंग स्कूल
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 13 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं नवनियुक्त कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि जेएन मेडिकल कॉलेज का नर्सिंग स्कूल शीघ्र ही नर्सिंग कॉलेज के रूप में विकसित होगा। अन्य अर्द्ध चिकित्सीय सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।
प्रो. तारिक मंसूर जेएन मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रो. मंसूर ने कहा कि अस्पताल में रोगी का उपचार एक टीम कार्य से होता है, जिसमें नर्सेज की भूमिका अहम होती है। नर्स पूरे समय रोगी के संपर्क में रहती है, जिससे उसकी महत्ता बढ़ जाती है। मानद अतिथि एवं प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीदा तारिक ने कहा कि अच्छा अस्पताल नर्सेज के उत्कृष्ट कार्यों के द्वारा ही बन सकता है।
नर्सेज चिकित्सा व्यवसाय की रीढ़ की हड्डी के समान है। कार्यक्रम को डीन प्रो. एम अमानउल्लाह खान, नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल प्रो. फरीदा अहमद, प्रो. हारिस एम खान आदि मौजूद थे। संचालन सिस्टर फरजाना परवीन एवं धन्यवाद ज्ञापित सिस्टर इंदु शुक्ला ने किया। क्विज में भीमा राम, मुहम्मद इमरान, विकास के अलावा राज कुमारी, फरहा सुलताना को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बसंत सी, तलत, साजिदा बेगम, नासिरा बेगम, प्रिंसी, कुमकुम, रूखसाना, मुमताज, ऐनी कुरियन, सबा अंजुम, इमराना परवीन, शहजाद व आशिक आदि मौजूद थे। ।
विज्ञापन
-