{"_id":"670bb3428b4041e9d306a00d","slug":"college-director-accused-of-physical-exploitation-in-the-name-of-job-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कॉलेज संचालक पर नौकरी के नाम शारीरिक शोषण का आरोप, डीएम ने गभाना प्रभारी को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कॉलेज संचालक पर नौकरी के नाम शारीरिक शोषण का आरोप, डीएम ने गभाना प्रभारी को सौंपी जांच
Sun, 13 Oct 2024 05:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:17 PM IST
सार
आरोप है कि डरा-धमकाकर आरोपी उसके पास वीडियो कॉल करता था और अश्लील बातें भी करता था। धमकाकर उसे नुमाइश ग्राउंड में बुलाया फिर खाली पड़ी दुकान में उसकी अश्लील फोटो दिखाईं। कहा कि अगर संबंध नहीं बनाए तो फोटो को वायरल कर देगा।
विज्ञापन
गभाना थाना प्रभारी को सौंपी जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के नौरंगाबाद इलाके की युवती ने एक कॉलेज संचालक पर नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने डीएम से इसकी शिकायत की है। डीएम ने मामले में गभाना थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके की युवती ने बताया कि छह माह पहले उसकी मुलाकात बन्नादेवी क्षेत्र निवासी युवक से हुई जो हाथरस में कॉलेज संचालित करता है। उसने उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद फोन पर बातें करने लगा। आरोप है कि पहले उसे सासनी गेट स्थित एक नर्सिंग होम में बुलाया, जहां से उसे बन्नादेवी क्षेत्र स्थित कमरे में ले गया। जहां उसका शारीरिक शोषण किया गया। फिर आगरा रोड स्थित एक प्लाॅट में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
आरोप है कि डरा-धमकाकर आरोपी उसके पास वीडियो कॉल करता था और अश्लील बातें भी करता था। 23 जून 2024 को धमकाकर उसे नुमाइश ग्राउंड में बुलाया फिर खाली पड़ी दुकान में उसकी अश्लील फोटो दिखाईं। कहा कि अगर संबंध नहीं बनाए तो फोटो को वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन