फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Collection agent accused of looting Rs 2.5 lakh

Aligarh: कलेक्शन एजेंट ने लगाया ढाई लाख लूट का आरोप, पुलिस में मची खलबली

Sat, 17 Aug 2024 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

मथुरा जनपद का निवासी मनीष रावत एक निजी फाइनेंस कंपनी के लिए रुपये संकलित करने का काम करता है। 16 अगस्त रात मनीष ने डायल 112 के जरिये पुलिस को सूचना दी कि दो बाइक सवार बदमाश करीब ढाई लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए हैं। 
 

विज्ञापन
Collection agent accused of looting Rs 2.5 lakh
लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट के साथ 16 अगस्त रात 9 बजे ढाई लाख रुपये की लूट की खबर ने पुलिस में खलबली मचा दी। प्रारंभिक तौर पर जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मथुरा जनपद का निवासी मनीष रावत एक निजी फाइनेंस कंपनी के लिए रुपये संकलित करने का काम करता है। 16 अगस्त रात मनीष ने डायल 112 के जरिये पुलिस को सूचना दी कि दो बाइक सवार बदमाश करीब ढाई लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो मनीष ने घटना का समय सात बजे बताया, जबकि पुलिस को सूचना दो घंटे बाद दी गई। कंपनी के मंडलीय अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त को इकट्ठे किए गए रुपये भी मनीष ने जमा नहीं किए। पुलिस के अनुसार लगभग दो माह पहले भी मनीष ने लूट की सूचना देकर नगला खेम के एक युवक पर आरोप लगाया था, जिससे बाद में समझौता कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मो अकमल खान ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से बातचीत और सूचना देने वाले युवक के पिछले रिकॉर्ड को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed