फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cold increased further in Aligarh

Aligarh Weather: पारा गिरने से गलन बढ़ी, आज होगी बारिश, जम्मू-देहरादून से ज्यादा ठंडा रहा

Tue, 07 Jan 2025 11:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

अलीगढ़ का तापमान दो दिन तक नैनीताल, देहरादून, जम्मू और शिमला से ज्यादा रहा है। तीसरे दिन भी जिले की स्थिति यही रही। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन
Cold increased further in Aligarh
रामघाट रोड पर छाए कोहरे में से होकर गुजरते वाहन सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 6 जनवरी को लगातार तीसरे दिन अलीगढ़ जम्मू और देहरादून से ज्यादा ठंडा रहा। पारा गिरने से गलन भी बढ़ गई है। वहीं, कोहरे की वजह से सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


अलीगढ़ का तापमान दो दिन तक नैनीताल, देहरादून, जम्मू और शिमला से ज्यादा रहा है। तीसरे दिन भी जिले की स्थिति यही रही। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। 6 जनवरी को जिले का अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जम्मू में अधिकतम तापमान 19.1, न्यूनतम 9.3, देहरादून में अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


शिमला में अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में घने कोहरे में वाहनों की रफ्तार धीमे हो गई। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहेगा। दिन में धूप निकली, तो रात में कोहरा जरूर होगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed