{"_id":"681da5e1d850c1a17b048518","slug":"coaching-operator-dies-after-falling-from-train-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन से गिरकर कोचिंग संचालक की मौत, निकले थे प्रतियोगी परीक्षा देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन से गिरकर कोचिंग संचालक की मौत, निकले थे प्रतियोगी परीक्षा देने
Fri, 09 May 2025 12:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 12:22 PM IST
सार
कोचिंग संचालक लखनऊ में एक प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए निकले थे। ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
कोचिंग संचालक अनुराग राघव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ स्टेशन व नाैरंगाबाद पुल के नीचे लखनऊ जा रहे कोचिंग संचालक की ट्रेन से गिरकर माैत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस व स्थानीय लोग जब तक माैके पर पहुंचे तब तक कोचिंग संचालक की माैत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मूल रूप से बुलंदशहर के थाना अरनियां क्षेत्र के मीरपुर जरारा निवासी अनुराग राघव (25) पुत्र मोमराज सिंह कस्बा गभाना में कोचिंग सेंटर का संचालन कराने के साथ ही खुद भी यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार अनुराग 7 मई रात लखनऊ में एक प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए निकले थे। हादसे की जानकारी पर जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय लोग आ गए। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जेब में मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन