फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   coach indicator at aligarh railway platform is damage

जंक्शन पर इंडिकेटर खराब, नहीं मिल रही कोच की जानकारी

Wed, 30 Dec 2020 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
coach indicator at aligarh railway platform is damage
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खराब पड़ी कोच इंडिकेटर मशीन। - फोटो : CITY OFFICE
रेलवे जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेटर खराब पड़े हैं। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन के आगमन पर उनके निर्धारित कोच की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जबकि दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रवाना होने लगती हैं। इस पर कई बार यात्रियों में अफरातफरी मच जाती है। कई बार तो यात्री प्लेटफार्म पर भाग दौड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। यह आलम तब है जब फरवरी में रेलवे जंक्शन के सभी सात प्लेटफार्म पर नये कोच इंडिकेटर, ट्रेन गाइडेंस डिजिटल बोर्ड लगाने का आदेश हुआ था। इसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से 52 कोच इंडीकेटर के साथ ही 14 डिजिटल बोर्ड भी मंगाए थे, जिन्हें प्लेटफार्म पर लगाया जाना था।
विज्ञापन

ए ग्रेड के अलीगढ़ जंक्शन पर सात प्लेटफार्म हैं। फिलहाल, 14 जोड़ी ट्रेनें यहां से गुजरती हैं। दिल्ली से हावड़ा की ओर जाने वाली लगभग सभी मुख्य ट्रेनों को दिल्ली के बाद अलीगढ़ में ही ठहराव है। इसके बाद भी प्लेटफार्म पर लंबे समय से कोच इंडीकेटर, ट्रेन गाइडेंस डिजिटल बोर्ड खराब पड़े हैं। इसको लेकर सांसद सतीश गौतम के साथ ही जेडयूआरसीसी के सदस्य संजय पंडित ने इलाहाबाद मंडल के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया था। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि सभी प्लेटफार्म कोच इंडिकेटरों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण अभी कोच इंडिकेटर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed