{"_id":"5f95cb378ebc3eefb87df6cb","slug":"cms-will-investigate-cause-of-patient-death-city-office-news-ali2471943155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत के कारणों की जांच कराएंगे सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत के कारणों की जांच कराएंगे सीएमएस
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल के गेट पर मरीज की मौत के कारणों की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक को पत्र लिखा है। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए वार्ड में कुछ और जरूरी इंतजाम करने को कहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी रविवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। शनिवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर दुबे पड़ाव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह नामक एक मरीज की मौत हो गई थी। वह कई दिनों से बीमार थे। आरोप है कि राजेंद्र सिंह को समय से उपचार नहीं दिया गया। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी ली। इमरजेंसी में कुछ जरूरी दवाओं की कमी की शिकायत सामने आई।
इससे पूर्व सीएमओ वार्ड नंबर सात में गए। वहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय डेंगू के पांच मरीज भर्ती थे। उनके बेड पर मच्छरदानी लगी थी, लेकिन दूसरे मरीजों के बेड पर मच्छरदानी न होने पर सीएमओ ने अधिकारियों से कहा कि वार्ड में भर्ती दूसरे मरीज भी डेंगू की चपेट में आ सकते हैं। सभी मरीजों को मच्छरदानी दी जाए। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएमएस को मरीज की मौत मामले की जांच कराने के लिए पत्र लिखा गया है। किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।