{"_id":"66cd9d26392bc40ed508bf3f","slug":"cm-yogi-in-aligarh-khair-on-28th-august-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi: अलीगढ़ के खैर में सीएम योगी आज, रहेंगे 165 मिनट, ये है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi: अलीगढ़ के खैर में सीएम योगी आज, रहेंगे 165 मिनट, ये है पूरा कार्यक्रम
Tue, 27 Aug 2024 03:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:04 PM IST
सार
सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह 11ः55 बजे खैर के सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे। वह 02ः40 बजे ग्राम उदयगढ़ी स्थित हैलीपैड से राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 28 अगस्त को अलीगढ़ के खैर में आ रहे हैं। वह रोजगार मेला और टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह 11ः55 बजे खैर के सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल पहुंचेंगे। सीएम योगी दोपहर 12 से 1 बजे तक रोजगार मेले का शुभारम्भ, टैबलेट वितरण एवं जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वह 1 बजे से 1ः30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेंगे। उसके बाद 01ः30 बजे से 2 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों के बाद 02ः40 बजे ग्राम उदयगढ़ी स्थित हैलीपैड से राजकीय हैलीकॉप्टर द्वारा आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन