फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi confirmed the death of 121 devotees

हाथरस हादसा: 121 श्रद्धालुओं की मौत की सीएम योगी ने की पुष्टि, बताया कहां हुईं कितनी मौतें

Wed, 03 Jul 2024 09:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 09:15 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के अनुसार हादसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ तीन अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल हैं। जिनकी मौत हुई है। अब तक शिनाख्त के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक, हरियाणा के पलवल से एक और फरीदाबाद से तीन, जबकि राजस्थान के डीग से एक की मौत हुई है। 

विज्ञापन
CM Yogi confirmed the death of 121 devotees
हाथरस के पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिकंदराराऊ हादसे के बाद प्राथमिकता के आधार पर राहत-बचाव कार्य जारी हैं। अब तक 121 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जिनमें से 106 की पहचान यूपी के 17 जिलों के निवासियों के रूप में, जबकि 6 देश के अलग-अलग प्रांतों के निवासी हैं। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इन सभी को राज्य-केंद्र सरकार मिलकर मुआवजा देगी। इस हादसे में अब तक 38 लोग घायल हैं, जो सभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने खुद हाथरस के जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना है। चश्मदीद घायलों से बात की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के अनुसार, हादसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ तीन अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल हैं। जिनकी मौत हुई है। अब तक शिनाख्त के अनुसार मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक, हरियाणा के पलवल से एक और फरीदाबाद से तीन, जबकि राजस्थान के डीग से एक की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में सर्वाधिक हाथरस से
इसी तरह उत्तर प्रदेश के मृतकों में सर्वाधिक 22 मृतक हाथरस से हैं, जबकि आगरा से 17, अलीगढ़ से 15, एटा से 10, कासगंज और मथुरा से 8-8, बदायूं से 6, शाहजहांपुर और बुलंदशहर से 5-5, औरैया और संभल से 2-2, जबकि ललितपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और उन्नाव से एक-एक श्रद्धालु की मृत्यु हुई है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश से बाहर के 6 और उत्तर प्रदेश के 106 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 121 में से अब तक 112 की शिनाख्त हुई है। इन 121 मृतकों में से 113 महिलाएं, 6 बच्चे (5 बच्चे और 1 बच्ची) व 2 पुरुष शामिल हैं। प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम/हेल्पलाइन नंबर 05722-227041, 42, 43, 45 भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed