फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi and Amit Shah will address BJP booth workers conference in Aligarh today

सीएम योगी और अमित शाह आज अलीगढ़ में, भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Wed, 06 Feb 2019 04:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 06 Feb 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi and Amit Shah will address BJP booth workers conference in Aligarh today
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य बुधवार (आज) अलीगढ़ आ रहे हैं। वे तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल सीनियर विंग के पास मैदान पर आयोजित भाजपा के क्षेत्रीय (ब्रज क्षेत्र) बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


दोनों नेता करीब ढाई घंटे तक अलीगढ़ में रहेंगे और यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर करीब तीन बजे दोनों नेता एक ही हेलीकाप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा यूपी प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गन्ना विकास एवं चीनी राज्य मंत्री सुरेश राणा, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी सम्मेलन में हिस्सा लेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य के आने की भी चर्चा है। हालांकि इन दोनों नेताओं के आगमन का कार्यक्रम अभी नहीं आया है। 

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शासन स्तर से जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से तालानगरी में सेंट फिदेलिस स्कूल के समीप स्थित मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे।

दोपहर 12.50 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकाप्टर उतरेगा। दोपहर 12.50 बजे दोनों नेता कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


दोपहर 2.35 बजे हेलीपैड रवाना हो जाएंगे। 2.35 बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री योगी एवं अमित शाह एक ही हेलीकाप्टर से बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी तरह जेपी नड्डा दिल्ली से सड़क मार्ग से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री के साथ ही आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed