फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath public rally in Aligarh

Aligarh News: सीएम योगी की जनसभा अलीगढ़ में, मेयर समेत 18 निकायों के प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Sat, 06 May 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 08:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:05 मिनट पर धनीपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान के जरिए पहुंचेंगे। यहां से 11:20 पर नुमाइश स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11:25 से 12:10 तक आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धनीपुर एयरपोर्ट से गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath public rally in Aligarh
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल समेत जिले की सभी 18 नगर निकायों में अध्यक्ष, पार्षद, सभासद एवं सदस्यों के समर्थन में नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं, तो प्रशासन मुख्यमंत्री की सभा को लेकर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा । अधिकारियों ने सभा स्थल पर पहुंच व्यवस्थाएं देखीं और मिली खामियों को समय रहते दूर करा लेने के निर्देश अधीनस्थों को दिए । मुख्यमंत्री की सभा को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


अभी तक मिले कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:05 मिनट पर धनीपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान के जरिए पहुंचेंगे। यहां से 11:20 पर नुमाइश स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11:25 से 12:10 तक आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धनीपुर एयरपोर्ट से गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन खासा मुस्तैद है। देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने अन्य अधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस- प्रशासन भी दिन भर तैयारियों में लगा रहा । सीएम की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। बाहरी जिलों से भी फोर्स की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की इस चुनावी जनसभा पर विपक्षी दलों की भी निगाहें टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री के लिए अलीगढ़ कितना महत्वपूर्ण जिला है यह सर्व विदित है। इस चुनाव में मेयर सीट पर सीएम की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। पिछली बार के चुनाव में तमाम प्रयासों के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल चुनाव हार गए थे। इस बार भाजपा उस हार का बदला लेने के लिए हर प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed