फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi Adityanath election public meeting in Khair

CM Yogi in Khair: सीएम योगी खैर जनसभा में एएमयू पर जमकर बोले, बटोगे तो कटोगे का भी किया जिक्र

Sat, 09 Nov 2024 10:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 10:45 AM IST
सार

खैर कोतवाली के सामने मैदान पर जनसभा स्थल पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के लिए वोट मांगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath election public meeting in Khair
संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ का हेली कॉप्टर आज लगभग दो घंटे की देरी से आईटीएम कॉलेज करसुआ में बने हेलीपैड पर उतरा। वह अलीगढ़-खैर मार्ग से 11 किमी दूर खैर कोतवाली के सामने जनसभा स्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। जिसके बाद खैर विधानसभा से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने जनता से वोट की अपील की। 

विज्ञापन



बटोगे तो कटोगे और एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर बोले योगी
सीएम योगी ने जनसभा में कहा कि अलीगढ़ संत हरिदास की साधना भूमि है, इसीलिए यहां से दुनिया में एकता का संदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के पैसे से चलता है। केंद्र सरकार के लाभ केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिलते हैं, इसलिए इस विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक स्वरूप नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से देश और प्रदेश में विकास हो रहा है।

विज्ञापन

सीएम योगी संबोधन में यह बोले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ कैसा होना चाहिए और उसमें खैर की क्या भूमिका होनी चाहिए। इस पर मैं बात करने आया हूं। तमाम चर्चाओं के बाद भी हरियाणा की जनता ने डबल इंजन की सरकार को चुना। जिस राजा महेंद्र प्रताप सिंह को कांग्रेस ने भूला दिया था, भाजपा ने उनके नाम से अलीगढ़ को एक राज्य विश्वविद्यालय दिया है। 

सीएम योगी ने उच्चतम न्यायायलय के एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केंद्र सरकार के पैसे से चलता है। केंद्र सरकार के लाभ केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिलते हैं, इसलिए इस विश्वविद्यालय का अल्पसंख्यक स्वरूप नहीं हो सकता। कांग्रेस, सपा और बसपा ऐसा नहीं चाहती है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर नहीं चाहते थे कि संविधान में धारा 370 जोड़ी जाए। धारा 370 को हटाने का कोई भी प्रयास कांग्रेस के द्वारा नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय लिया। पिछले 5 वर्षों के भीतर जम्मू कश्मीर में विकास हुआ। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर को एक बार फिर से मजहबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस आपको विभाजित करने आई है,  इसीलिए मैं कहता हूं जो बटेगा वो कटेगा। बटोगे तो काटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे, सेफ रहोगे। आपने 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को देखा है। अलीगढ़ में हर 10 दिन में यहां कर्फ्यू लगता था। पिछले साड़े सात साल से अलीगढ़ में शांति है, किसी की गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं हुई है। उन्हें पता है कि जो आदमी ऐसा करेगा, परेशान करेगा, एक तरफ यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा दूसरी तरफ अगर उसने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, तो उसे गरीबों में बांटने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पहले पेंशन भी समाजवादी पार्टी के लोगों को मिलती थी, आम जनता को नहीं। जब डबल इंजन की सरकार आई तो अब सब जनता को बिना भेदभाव को मिल रहा है। अलीगढ़ का ताला उद्योग भी पुर्नरजीवित हो गया है। अब अलीगढ़ में भी अपना विश्वविद्यालय हो गया है। विश्वविद्यालय आपकी पीढ़ी को बनाएगा। यह राजा महेंद्र प्रताप सिंह का विवि आगे बढ़ता है या एएमयू, यह आपको दिखाना है। माजवादी पार्टी का असली चेहरा देखना है तो अयोध्या में निषाद और कश्यप समाज की बेटी के साथ उनके नेता ने जो किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। लाल टोपी और काले कारनामों को पनपते मत दीजिए। स्मार्ट सिटी के रूप में अलीगढ़ देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा वालों ने लोकसभा चुनाव से पहले जो अफवाह फैलाई थी, सब एक्सपोज हो गए। इस बार चुनाव में इनको सफाचिट कर दीजिए। अलीगढ़ संत हरिदास की साधना भूमि है, इसीलिए यहां से दुनिया में एकता का संदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। वे बड़े नेक इंसान थे। आपने अनूप प्रधान हाथरस के सांसद बने, अब भाजपा, रालोद, एनडीए ने सुरेंद्र दिलेर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विकास और विरासत के समन्वय के प्रत्याशी को चुनें। जब राजवीर सिंह दिलेर का टिकट कटा तो मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने कहा था कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरी है। उन्होंने जीवन के अंत तक भाजपा का साथ दिया। अब उनके पुत्र सुरेंद्र दिलेर को मौका दें। अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनाव को हल्के में न लें। गांव-गांव जाकर आप कमल खिलाने का काम करिए। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि हम सुरक्षा की गारंटी देंगे। 20 नंवबर को सुरेंद्र दिलेर को जिताने के लिए एक साथ सहयोग दें। कटोगे, तो बटोगे के साथ योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे के साथ उन्होंने संबोधन का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed