फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clouds and rain likely in Hathras

Hathras Weather: कभी धूप तो कभी छांव, उमस ने किया बेहाल, आज छाए रहेंगे बादल और हो सकती है बारिश

Tue, 14 Jul 2026 12:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

हाथरस में मानसूनी गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इससे तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उमस परेशान कर सकती है।

विज्ञापन
Clouds and rain likely in Hathras
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाथरस जिले में 13 जुलाई को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कुछ देर बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। हालांकि बादलों की आवाजाही से तेज धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास बना रहा।

विज्ञापन


सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान रविवार की तरह 37 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ गई। दोपहर में कई बार बादल छाए, हालांकि बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के जिला समन्वयक लेखराज का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इससे तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उमस परेशान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed