फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cloth merchant injured by beating him with stick and pistol

Aligarh News: डंडे और तमंचे से पीट कर कपड़ा व्यापारी को घायल किया

Tue, 14 May 2024 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cloth merchant injured by beating him with stick and pistol
कोतवाली छर्रा के गांव भमोरी बुजुर्ग मोड़ के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने डंडे और तमंचे की बट से हमला कर एक व्यापारी को घायल कर दिया। व्यापारी को बचाने आए आस-पास के लोगों पर भी बदमाशों ने तमंचा तान दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली छर्रा में तहरीर दी है। इस घटना में पहले लूट होने की बात कही गई, लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन




गांव भमोरी बुजुर्ग निवासी सोनू पुत्र मुन्नालाल की कस्बा दादों में कपड़े की दुकान है। रविवार की रात्रि लगभग दस बजे वह दुकान बंद कर बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने भमोरी बुजुर्ग मोड़ के निकट ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। गालीगलौज कर तमंचे की बट व डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन




शोरगुल सुनकर आस-पास कार्य कर रहे ग्रामीणों ने व्यापारी को बचाने की कोशिश की। इस पर गुस्साए बदमाशों ने ग्रामीणों पर तमंचा तान दिया और मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल व्यापारी को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली छर्रा में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, घटना की जांच की जा रही है। मामला आपसी मारपीट का है। लूट की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed