फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Close Close Close Togadia

अलीगढ़ की मीट फैक्ट्रियां कराएंगे बंदः तोगड़िया

Sun, 16 Jul 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Close Close Close Togadia
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
 विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अलीगढ़ में चल रहीं मीट फैक्ट्रियां बंद कराई जाएंगी। हाल ही में चालू हुई एक मीट फैक्ट्री पर भी अवश्य कार्रवाई होगी। कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों को सेना के हवाले कर गोली मारने के आदेश दिए जाएं, जिससे वहां के हालात में सुधार आ सके।
विज्ञापन


अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले पर कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त के बाहर हैं। उन्होंने राम मंदिर पर भी तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि राम मंदिर जल्द ही बनेगा। 
विज्ञापन

डॉ. तोगड़िया शनिवार को आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत की बैठक में सम्मिलित हुए।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कश्मीर से धारा 370 जल्द हटेगी और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी होगा।  सरकार अपने आपको पिछले दो सालों से आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने में लगी है। कहा, कुछ लोग हिंदुओं के टैक्स से हज यात्रा करते हैं पर अपने रुपये से अमरनाथ की यात्रा करने जा रहे तीर्थयात्रियों पर गोलियां बरसाते हैं, यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सावन के माह में कांवड़ व शिव यात्राओं में प्रशासन की ओर से डीजे पर रोक लगाना भी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धूमधाम से सावन के सोमवार मनाएं, यदि कोई बीच में खलल डालता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कुछ लोगों ने लव जिहाद की प्रथा शुरू कर दी थी। अब उन लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि आज का हिंदू जागरूक हो गया है। इस दौरान वह कश्मीर में पीडीपी भाजपा सरकार गठबंधन को लेकर पूछे गए प्रश्न पर बचते हुए नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed