{"_id":"62bca8ff3e2b7275c91c1042","slug":"cleanliness-will-prevent-communicable-diseases-dm-city-office-news-ali29499991","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से होगा संचारी रोगों से बचाव : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से होगा संचारी रोगों से बचाव : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखकर संचारी रोगों से बचाव किया जा सकता है। वह कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक, राष्ट्रीय नेत्र रोग निवारण आदि अभियानों की जानकारी ली गई।
उन्होंने कहा कि बरसात से पहले मौसमी बीमारियों एवं गंभीर बीमारियों से जागरुकता के लिए गांव-गांव प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने टीकाकरण अभियान को प्रभावशाली बनाने, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण करने और स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई रखने पर जोर दिया। डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए बीएसए, डीआईओएस, सीवीओ, नगर निगम, डीपीआरओ एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।
डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय नेत्र रोग निवारण अभियान में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के माध्यम से चिह्नित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, डीडीओ भरत कुमार मिश्र, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए सतेंद्र कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल मौजूद रहे।