{"_id":"5a133c0b4f1c1b6a678bce36","slug":"cleanliness-campaign-going-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान का निकल रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान का निकल रहा दम
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अतरौली सीएचसी में इस तरह फैली सीवर की गंदगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता अभियान का शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गृह क्षेत्र अतरौली के सरकारी अस्पताल में दम निकल रहा है। सीएचसी के मुख्य द्वार के सामने सीवर का मलबा बह रहा है।
इस मलबे से फैली गंदगी एवं बदबू से अस्पताल के मरीज, तीमारदार और आवासीय कालोनी में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का बुरा हाल है। मलबा भी उसी जगह बह रहा है जहां मरीज और तीमारदार बैठते हैं। इस गंदगी से कीटाणु और मच्छर भी बढ़ रहे हैं।
सीएचसी परिसर में बह रहा सीवर का यह मलबा किसी को दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि सीएचसी में आए दिन उच्चाधिकारी दौरे पर भी आते हैं। सीवर की समस्या पुरानी है। अतरौली सीएचसी अब सौ शैया का अस्पताल बन गया है।
विज्ञापन
शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया अतरौली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर संजीदगी दिखाते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर अधिकारियांे से भी स्वच्छता को लेकर वह दिशा निर्देश दे चुके हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर गंभीर है, इस पर सरकारी अस्पताल में गंदगी आैर बदबू का बुरा हाल है। अस्पताल में गंदगी एवं बदबू से सबसे ज्यादा असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वहीं बदबू आवासीय परिसर में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के परिवार वालों को भी बीमार बना रही है।
सीवर में पाइप लाइन की समस्या है। यहां के राजमिस्त्री सही नहीं कर पा रहे हैं। कई बार नगर निगम को लिखकर दिया जा चुका है। जल्द ही सीवर की समस्या को सही कराया जाएगा।
- डॉ. कुलदीप राजपुरी
सीएचसी अधीक्षक।