फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaning Priority in Metropolitan

महानगर में सफाई प्राथमिकता

Sun, 03 Dec 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cleaning Priority in Metropolitan
नव निर्वाचित मेयर प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान को जीत की बधाई देते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित मेयर मो. फुरकान का कहना है कि जनता ने उन्हें मेयर बनाकर जो भरोसा किया है, उसे वह टूटने नहीं देंगे। शहर को वह क्लीन अलीगढ़, ग्रीन अलीगढ़ बनाएंगे। यहां की मुख्य समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। सबसे पहले उनका फोकस सफाई पर होगा। जरूरत पड़ने पर वह खुद खड़े रहकर सफाई कराएंगे। मेयर पद पर निर्वाचित होने के बाद दूसरे दिन अपने निवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए मो. फुरकान ने कहा कि वह अब पूरे शहर के मेयर हैं और बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर का विकास करेंगे। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बसपा से चुनाव लड़कर मेयर बने हैं, जबकि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में उनके सामने अड़चनें तो आएंगी लेकिन वह इन अड़चनों को दूर कर शहर का विकास कराएंगे। 
विज्ञापन


शहर में गंदगी, जलभराव गंभीर समस्याएं हैं। सीवर लाइनें चोक हैं। लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिलता। नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा चुका है। यहां के पार्कों में भी गंदगी है। अतिक्रमण और बदबू की समस्या है। उन्होंने कहा कि वह सभी समस्याओं का निराकरण कराएंगे लेकिन सबसे पहले उनका फोकस सफाई पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शासन सभी नगर निगमों को विकास के लिए धनराशि भेजता है। उसका वह सदुपयोग करेंगे। सदन में बसपा पार्षदों की संख्या कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्षदों को विश्वास में लेकर काम करेंगे। शहर के  विकास के लिए सभी को एकजुट करेंगे। जाम से शहर को निजात मिले, इसके  लिए रिंग रोड का निर्माण कराएंगे। सभी को साथ लेकर अवैध कट्टी की समस्या से भी लोेगों को निजात दिलाएंगे। वह बोले कि उनका उनका ध्यान अब केवल शहर के विकास पर है। 

फुरकान के घर रहा जश्न का माहौल
नवनिर्वाचित मेयर प्रत्याशी मो. फुरकान के निवास पर दूसरे दिन भी उत्सव जैसा माहौल रहा। सुबह से ही बधाई देने वालों की भीड़ उनके निवास पर लगने लगी। किसी ने उन्हें माला पहनाई तो किसी ने खुशी में पान खिलाया। समर्थकों ने जमकर ढोल नगाड़े बजाए। फोेन पर भी लोग उन्हें बधाई देते रहे। उनका स्वागत कार्यक्रम के अलावा शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा होेती रही।  फुरकान ने सभी का तहे दिल से आभार जताया। पूरे दिन यही सिलसिला जारी रहा।  जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट की मौजूदगी में वहां बसपाई खुशी से झूमे। आंखों में नींद दबाए बैठे फुरकान लोगों का शुक्रि या अदा करते रहे। कई लोग तो उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर भी पहुंच गए और उनसे दरकार की कि वह उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस पर मेयर ने इन लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। वामसेफ के लोगोें ने भी उन्हें बधाई दी। 


बसपा 6 को मनाएगी बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस
बसपा द्वारा 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर अलीगढ़ में मंडल स्तर पर कार्यक्रम होगा। इसमें मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अभी कार्यक्रम स्थल तय नहीं हुआ है। इसे भी जल्द चयनित कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed