फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cleaner Against Pravitazation

निजीकरण के विरोध में नगर सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस, की नारेबाजी

Thu, 11 Jul 2019 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
Cleaner Against Pravitazation
निजिकरण के विरोध मेंएसीएम को ज्ञापन सौपतें सफाई कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE

प्रदेश के 17 नगर निगम और 27 नगर निकायों में सफाई व्यवस्था निजी हाथों में दिए जाने का विरोध जारी है। बुधवार को वाल्मीकि सद्भावना समिति, नगर सफाई मजदूर ने नगर निगम सेवा भवन में बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंच कर सफाई कर्मियों ने नारेबाजी की। इसके बाद गेट के बाहर ही धरना दिया। वहां पहुंची एसीएम द्वितीय अंजुम बी को ज्ञापन दिया। ये ज्ञापन सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित था। ज्ञापन में सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में नहीं देने और प्रदेश में एक साथ स्थायी सफाई कर्मियों की भर्ती करने की मांग की गई है। जिसमें तकरीबन एक दर्जन नेताओं के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन


नगर निगम सेवा भवन से सफाई कर्मी जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। नेतृत्व करते हुए पूर्व महामंत्री सुनील कुमार टूंडा ने कहा कि अगर भारत सरकार अब भी उनकी मांगों को नहीं समझती है तो पूरा वाल्मीकि समाज धर्म परिवर्तन कर लेगा। ये वही वाल्मीकि समाज है जिसमें देश प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


अब ये सरकार उन्हीं वाल्मीकि समुदाय के युवाओं का रोजगार छीनने पर तूल गई है। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महामंत्री राधे धूरी ने कहा कि जब भारत सरकार स्वच्छ भारत का अभियान चला रही है तो फिर सरकार सफाई व्यवस्था निजी हाथों में कैसे दी जा सकती है..? इस प्रस्ताव से वाल्मीकि समाज में आक्रोश और गुस्सा है क्योंकि निजी करण कंपनियों के हाथों में सफ ाई व्यवस्था देने के कारण वाल्मीकि समाज में बेरोजगारी और भुखमरी के कगार पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वाल्मीकि समाज आज से 150 वर्ष की पहली स्थिति में आ जाएगा। वाल्मीकि समाज के युवाओं का भविष्य अंधकार में हैै। सफाई व्यवस्था को निजी कंपनियों के हाथों में दिया गया तो इसका पुरजोर विरोध होगा और सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। भूख हड़ताल होगी। आमरण अनशन भी होगा। इस दौरान मनोज फूल सिंह, आनंद शास्त्री, किशन चंदेल, लालाराम, बिल्लू चौहान, मानिक लाल नागर सहित सभी नेता, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed