{"_id":"63b06393e4b595007b24537c","slug":"classes-up-to-eighth-in-amu-private-and-government-schools-closed-till-january-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू, निजी व सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू, निजी व सरकारी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक रहेंगी बंद
Sat, 31 Dec 2022 10:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:01 PM IST
सार
एएमयू, सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में आठवीं तक कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
स्कूल में छुट्टी
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), माध्यमिक शिक्षा विभाग व अन्य बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं दो जनवरी से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
डीआईओएस सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड व अन्य बोर्ड के विद्यालयों में आठवीं तक कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में दो जनवरी से 21 जनवरी तक के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
एएमयू स्कूल शिक्षा के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने बताया कि आठवीं तक की कक्षाएं 12 जनवरी तक बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।