फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Class IX student's body found hanging from tree

पेड़ से लटका मिला नौवीं कक्षा की छात्रा का शव

Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Class IX student's body found hanging from tree
बेसवां चौकी क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा का शव सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे पड़ोसी गांव के समीप रजवाहा के किनारे पेड़ पर लटका मिला। उसके गले पर दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। परिवार व अन्य ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। कई घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इसके बाद देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका है।
विज्ञापन

बेसवां चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति दो दिन पहले अपने दोनों बेटों व पत्नी के साथ जाहरवीर बाबा के दर्शन करने के लिए गया था। घर पर दोनों बेटियां अकेले थीं। सोमवार की दोपहर से बड़ी बेटी लापता थी, जिस पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसके चाचा को पड़ोसी गांव के समीप रजबहा के किनारे किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला। गले पर उसकी के दुपट्टे का फंदा लगा था। यह खबर आग की तरह फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर कोतवाल विजय सिंह व किशोरी के माता-पिता भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। परिवार और ग्रामीणों ने इस किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और तत्काल जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम भावना विमल, सीओ राघवेंद्र सिंह व तहसीलदार सौरभ यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर आश्वस्त किया कि जांच कर आगे निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास मिले दो मोबाइल
पुलिस को घटनास्थल के पास से दो मोबाइल पड़े मिले हैं। मोबाइल बरामदगी से मौके पर किशोरी के साथ अन्य लोगों के होने की आशंका बलवती हो गई है। दोनों मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके पर जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। घटना के हर पहलू की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राघवेंद्र सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed