{"_id":"69c569cb0dcb18d7640da835","slug":"class-8-student-commits-suicide-by-hanging-herself-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बुआ के घर कक्षा आठ की छात्रा ने लगाई फांसी, विद्यालय संचालक व उसके परिवार पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बुआ के घर कक्षा आठ की छात्रा ने लगाई फांसी, विद्यालय संचालक व उसके परिवार पर आरोप
Thu, 26 Mar 2026 10:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:48 PM IST
सार
छात्रा का इलाज अलीगढ़ और आगरा में चल रहा था। इसी क्रम में उसे एक दिन पहले अहमदगढ़ स्थित बुआ के घर लाया गया, जहां सुबह शौचालय में उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
छात्रा ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर क्षेत्र की 14 वर्षीय छात्रा ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ में अपनी बुआ के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 मार्च सुबह की है। छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि अतरौली के एक निजी विद्यालय संचालक और उसके परिवार द्वारा छेड़खानी व उत्पीड़न से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। इसे लेकर 21 फरवरी को संचालक, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छात्रा का इलाज अलीगढ़ और आगरा में चल रहा था। इसी क्रम में उसे एक दिन पहले अहमदगढ़ स्थित बुआ के घर लाया गया, जहां सुबह शौचालय में उसने दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजन शव गांव ले आए और बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
एसओ रवि चंद्रवाल के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में छात्रा के मानसिक रूप से बीमार होने और झाड़-फूंक के लिए ले जाने की बात भी सामने आई है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन