फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Clashed with police in police station to register a case against Morari Bapu

अलीगढ़ : मोरारी बापू पर मुकदमा दर्ज कराने को थाने में सपाई पुलिस से भिड़े

Wed, 10 Jun 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Clashed with police in police station to register a case against Morari Bapu
मोरारी बापू के खिलाफ तहरीर देते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर मोरारी बापू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं से इगलास इंस्पेक्टर की तीखी नोकझोंक हुई। बताते हैं कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर सपाई भड़क गए।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मंगलवार को इगलास कोतवाली पहुंचे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी दोनों ने ही प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसको लेकर सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अर्जुन ने कहा कुछ स्वयंभू बाबा सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण हर हिंदू के दिल में बसते हैं, वह सभी के इष्ट देव हैं। अत: ऐसी अमर्यादित टिप्पणियों से भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन पता नहीं किसके दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं कर रहा, जबकि यह आस्था से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कराने में टालमटोल कर रहा है और कह रहा है कि जहां की घटना है, वहीं पर प्राथमिकी दर्ज कराओ। सपाइयों ने कहा कि वह एसएसपी मुनिराज जी से मिल कर मांग करेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, शमशेर खान, अजय शर्मा, इसहाक अल्वी, राहुल मितल, प्रवीण चौधरी, शारिक मेव, गोविंद यादव, विजेंद्र चौधरी, एचएल यादव, कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed