{"_id":"6038fa6235c3625d912a071e","slug":"clash-between-nursing-home-staff-and-patient-relatives-in-dispute-of-money-threat-for-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नर्सिंग होम में लेनदेन के चलते नर्सिंग स्टाफ व तीमारदार के बीच मारपीट, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नर्सिंग होम में लेनदेन के चलते नर्सिंग स्टाफ व तीमारदार के बीच मारपीट, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग स्टाफ व तीमारदार के बीच मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के एक नामचीन नर्सिंग होम में रुपयों के लेनदेन के विवाद पर नर्सिंग स्टाफ व तीमारदार के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने के बाद बीच-बचाव में आए डॉक्टर को भी तीमारदार पीटने लगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सामने ही डॉक्टर को पीटने लगे।
पुलिसकर्मी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व तीमारदार को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। इस बीच नर्सिंग होम पर हंगामे भरा माहौल रहा। मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में शहर के डॉक्टर क्वार्सी थाने पहुंच गए। डॉक्टरों की ओर से हड़ताल की चेतावनी दी गई है।