फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City shining on Deepawali but not poisoned in air

दीपावली पर जगमगाए शहर लेकिन हवा में न घुले जहर

Fri, 02 Nov 2018 02:35 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 02 Nov 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
City shining on Deepawali but not poisoned in air
air pollution - फोटो : PTI
दिल्ली एवं एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के  \चलते हो हल्ला मचा हुआ है। यहां वायु प्रदूषण का ग्राफ \  निरंतर बढ़ रहा है। हालांकि अलीगढ़ में फिलहाल सामान्य स्थिति है और वायु प्रदूषण निर्धारित मानकों के आसपास है। इस स्थिति को बनाए रखने  के लिए प्रशासन जीतोड़ कोशिशें कर रहा है। 
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसडीएम, डीआईओएस एवं बीएसए स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों को आतिशबाजी के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं तो उन्हें इस बार दीपावली पर कम अथवा जरूरत के हिसाब से आतिशबाजी चलाने की सलाह दी जा रही है। इधर प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी महानगर में विभिन्न स्थानों पर उपकरण लगाकर वायु प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखे हुए है। बताते चलें कि अक्तूबर माह में जिले में वायु प्रदूषण का स्तर 165 है। यानी कि पीएम 10 मानकों के आसपास। 
विज्ञापन


पीएम 10 यानी कि पर्टीकुलेट मैटर
 पीएम 10 को रेस्पायरेबिल पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। कणों का आकार 10 माइक्रोमीटर होता है। धूल, गर्द और सूक्ष्म कणों से मिलकर पीएम 10 की मानीटरिंग की व्यवस्था प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास नहीं है। इसका सामान्य स्टेंडर्ड स्तर 100 घन मीटर क्यूब माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञ 160 से 170 माइक्रो ग्राम क्यूबिक घन मीटर को मानव स्वास्थ्य के लिए ठीक मानते हैं। इसकी मात्रा 200 या उससे अधिक खतरनाक स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

वर्तमान में वायु प्रदूषण पर निरंतर नजर रखी जा रही है। विभाग ने सीमित संसाधनों के हिसाब से महानगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर उपकरण लगा दिये हैं। कोशिश की जा रही है कि दीपावली पर वायु प्रदूषण न बढ़ सके। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जागरूकता अभियान चल रहे हैं।

रामगोपाल, जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed