{"_id":"665e5ff0eb9b4b9ca9046375","slug":"city-results-will-be-declared-first-counting-will-be-done-in-28-rounds-aligarh-news-c-2-ali1009-404798-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शहर का नतीजा सबसे पहले, 28 राउंड में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शहर का नतीजा सबसे पहले, 28 राउंड में होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को होने वाली मतगणना में सबसे पहले शहर विधानसभा का नतीजा आएगा। यहां 28 राउंड की सबसे छोटी मतगणना होगी। अतरौली विधानसभा का परिणाम 34 राउंड के बाद मिलेगा, यहां सबसे लंबी गणना होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि खैर के 426 बूथ पर 31 राउंड, बरौली के 425 बूथ पर 31 राउंड, अतरौली के 472 बूथ पर 34 राउंड, कोल के 415 बूथ पर 30 राउंड, शहर विधानसभा के 383 बूथों पर 28 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
इसी तरह हाथरस संसदीय क्षेत्र में शामिल छर्रा विधानसभा के 426 बूथों पर 32 राउंड एवं इगलास विधानसभा के 459 बूथों पर 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। करीब नौ बजे तक चुनाव का पहला रुझान सामने आ सकेगा। दोपहर बाद तक जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। ईवीएम खुलने से पहले डाक व सर्विस मतपत्रों की गिनती होगी। इस बार बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को डॉक मत पत्र के जरिए घर से मतदान करने की सुविधा दी गई थी।
-- -- -
-- -- -- -- --