फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Circle rate will be applicable on 1st August

एक अगस्त को लागू होगा सर्किल रेट, नहीं बढ़ेंगे दाम

Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Circle rate will be applicable on 1st August
आगामी एक अगस्त से जिले में 2021-22 का जमीनों का डीएम सर्किल रेट लागू होगा। यह लगातार तीसरा साल होगा, जिसमें सर्किल रेट में इजाफा नहीं किया जा रहा है। कोरोना काल में आई मंदी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को बूम मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में सर्किल रेट में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की गई थी। इसके बाद 2019 और 2020 में कोरोना काल के चलते सर्किल रेटों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। एडीएम वित्त विधान जायसवाल की अध्यक्षता में स्टांप अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें सर्किल रेट में बढ़ोतरी न करने का फैसला किया गया है। इस फैसले पर नवागत डीएम सेल्वा कुमार जे. अपनी मुहर लगाएंगी। स्टांप एवं पंजीयन विभाग की ओर से शहर और देहात में आवासीय, व्यावसायिक जमीनों के दाम अलग-अलग तय किए जाते हैं। इस दाम को सर्किल रेट कहा जाता है। जमीन खरीद के समय इसी सर्किल रेट के आधार पर रसीद शुल्क और स्टांप शुल्क तय होता है। जमीन की कीमत भी उसके आकार के हिसाब से इसी सर्किल रेट के आधार पर तय होती है।
विज्ञापन

अभी तक अगस्त 2017 से लागू हुए नए सर्किल रेट में अलीगढ़ का सबसे महंगा क्षेत्र रामघाट रोड और मैरिस रोड है। इन दोनों इलाकों में 80 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट है। सहायक आयक्त स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सर्किल रेट में इजाफा नहीं किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कोरोना काल के चलते सर्किल रेट में इजाफा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सबसे महंगे क्षेत्र
किशनपुर से क्वार्सी चौराहे तक - 66 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
कब्रकुत्ता से अब्दुल करीम चौराहे तक - 60 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
रामघाट रेलवे क्रासिंग से किशनपुर तिराहे तक - 80 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
मैरिस रोड चौराहे से सेंटर प्वाइंट चौराहे तक - 80 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
रेलवे स्टेशन से सेंटर प्वाइंट चौराहे तक - 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
दोदपुर, अमीर निशां, लालडिग्गी - 38 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
मैरिस रोड से केलानगर चौराहे तक - 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
मदार गेट, मानिक चौक, मामूभांजा - 45 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
एकता नगर, विक्रम कॉलोनी, क्वार्सी - 46 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
मालवीय पुस्तकालय से सूतमिल चैाराहा तक - 48 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed