फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Circle rate of lands will increase from August 1, administration started preparations

एक अगस्त से जमीनों के बढ़ेंगे सर्किल रेट, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Circle rate of lands will increase from August 1, administration started preparations
एक अगस्त से जिले में नए सर्किल रेट लागू होने के बाद जमीन खरीदना और भी महंगा हो जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू हो र्गइं हैं। तहसीलों से इसका प्रस्ताव मांगा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने पांचों तहसीलों के एसडीएम, सब रजिस्ट्रार, यूपीसीडा, एडीए एवं निकाय से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठकर करते हुए एक सप्ताह में सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिसे में जमीनों के पांच साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में सर्किल रेट बढ़ाए गए थे। एडीएम वित्त के अनुसार नए सर्किल रेटों का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जिसे डीएम के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद ही सर्किल रेट बढ़ाने पर निर्णय होगा। संभावना है कि नए सर्किल रेट में 20 से 25 फीसद तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। शहरी क्षेत्र के साथ ही तहसील खैर क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय के निर्माण के चलते जमीन कीमती ज्यादा हो गई है। इससे यहां बैनामों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed