{"_id":"657f4d81e265ee758b0baca7","slug":"christmas-celebration-begins-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: क्रिसमस उत्सव शुरू, शोभायात्रा में प्रभु यीशु की यादों में खो गए मसीही समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: क्रिसमस उत्सव शुरू, शोभायात्रा में प्रभु यीशु की यादों में खो गए मसीही समाज के लोग
Mon, 18 Dec 2023 01:05 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:05 AM IST
सार
मसीही धुनों के बीच यह शोभायात्रा चर्च से शुरू होकर गांधीपार्क, मामू भांजा, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड, दुबे पड़ाव समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां शामिल थीं। इनमें प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उन्हें सूली पर चढ़ाने, पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म, प्रभु यीशु के बचपन की मनमोहक छवि एवं यातनाओं से जुडी झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन
शीशिया पाड़ा चर्च से क्रिसमस शोभायात्रा में ईशू मशीह की झांकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की तैयारियां अब शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 17 दिसंबर को महानगर के शीशियापाड़ा स्थित सिटी क्राइस्ट चर्च से मसीही गीतों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसका कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर जोनेथन लाल ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में संत फिदेलिस चर्च के फादर जोन रोशन फरेरा एवं हाथरस के सेंट मार्च चर्च के फादर संतोष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्योराज जीवन, डॉ. भरत वार्ष्णेय संयुक्त रूप से शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया । मसीही धुनों के बीच यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। चर्च से शुरू होकर शोभायात्रा गांधीपार्क, मामू भांजा, रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड, दुबे पड़ाव समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा देर शाम चर्च पर पहुंचकर संपन्न हुई ।
विज्ञापन
शोभायात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां शामिल थीं। इनमें प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उन्हें सूली पर चढ़ाने, पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म, प्रभु यीशु के बचपन की मनमोहक छवि एवं यातनाओं से जुडी झांकियां शामिल थीं। इन्हें देख मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु की याद में खो गए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवक, युवतियों के साथ ही शांता क्लॉज भी शामिल रहे । चर्च के पास्टर जोनेथन लाल के अनुसार यीशु के जन्मदिन का यह उत्सव लगातार होंगे। 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन में राजेश राज जीवन, शेखर जीवन, पीयूष प्रकाश, संजय जीवन, दर्शन दीवान, जुगनू प्रकाश, मिंटू स्वरूप, राज कुमार, पास्टर डेनिस पीयूष प्रकाश आदि थे।