फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chinese Manjha got stuck in the neck and hand of the bike rider

Aligarh News: चाइनीज़ मांझा बाइक सवार के गर्दन-हाथ में फंसा, गंभीर घायल, मेडिकल में भर्ती, 23 टांके लगे

Thu, 28 Aug 2025 11:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:52 AM IST
सार

बाइक सवार दिनेश राजपूत अपनी बच्ची के साथ घर लौट रहे थे, तभी आसमान से गिरा चाइनीज मांझा उनकी गर्दन और हाथ में फंस गया। जिससे दिनेश की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ और हाथ की उंगलियां भी बुरी तरह कट गईं।

विज्ञापन
Chinese Manjha got stuck in the neck and hand of the bike rider
चाइनीज मांझा - फोटो : iStock

विस्तार

अलीगढ़ में चाइनीज़ मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। चाइनीज़ मांझा एक बाइक सवार की गर्दन और हाथ में फंस गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बीती 22 अगस्त को थाना क्वार्सी क्षेत्र के श्मशाद पुल पर बाइक सवार दिनेश राजपूत अपनी बच्ची के साथ घर लौट रहे थे, तभी आसमान से गिरा चाइनीज मांझा उनकी गर्दन और हाथ में फंस गया। जिससे दिनेश की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ और हाथ की उंगलियां भी बुरी तरह कट गईं। गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उनकी गर्दन पर 14 और हाथ पर 9 टांके लगाए हैं। चाइनीज़ मांझे को लेकर परिजन और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। घायल का इलाज कराने के बाद परिजनों द्वारा मामला सामने लाया गया। परिजनों का कहना है कि बार-बार प्रतिबंध के बावजूद शहर में खुलेआम चाइनीज़ मांझा बिक रहा है। प्रशासन के आदेश केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई करने और चाइनीज़ मांझे पर बैन लगाने की मांग की है। बता दें, कांच और मेटल पाउडर से बना यह मांझा अब तक कई हादसों और मौतों का कारण बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed