फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   China-Nepal attackers and BJP busy in Bihar elections: SP

चीन-नेपाल हमलावर हैं और भाजपा बिहार चुनाव में मगन है : सपा

Mon, 15 Jun 2020 08:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
China-Nepal attackers and BJP busy in Bihar elections: SP
मुजाहिद किदवई, प्रदेश प्रवक्ता, सपा। - फोटो : CITY OFFICE
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मुजाहिद किदवई ने महंगाई, कोरोना संक्रमण बढ़ने, मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन ने कई किलोमीटर पर भारतीय भूभाग पर कब्जा कर लिया है। चीनी सेना सरहद पर कई किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में अंदर आ गई है।
विज्ञापन

नेपाल जैसा छोटा देश, जिसकी भारत हमेशा मदद करता रहा है। वह भी सीमा पर भी फायरिंग कर रहा है, जिसमें किसान जख्मी हो रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था धीरे धीरे खत्म हो रही है। उस पर भाजपा सरकार कह रही है कि आप आत्मनिर्भर बनिए। एटलस साइकिल जैसी कंपनियां बंद हो रही हैं। देश में किसान, गरीब, नौजवान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोग दो जून की रोटी के लिए जूझ रहे हैं और भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार बिहार चुनाव में मगन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि बीती पांच मार्च को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद में केंद्र सरकार को कोविड-19 महामारी के बारे में आगाह किया था। उन्होंने कहा था कि अगर ये बीमारी गांव तक फैल गई तो देश में बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। उस वक्त सपा अध्यक्ष की बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजा आज पूरे देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तीन लाख तक पहुंच गई है। देश में 12 करोड़ लोगों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है। हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग तक सरकारी मदद नहीं पहुंच रही है। उलटे भजपा बिहार में चुनाव के लिए 72 हजार एलईडी लगा कर चुनाव प्रचार कर रही है, जिसका खर्च 144 करोड़ रुपये आया है। अगर ये पैसा गरीबों में बांटा जाता तो शायद कुछ परिवारों की भूख का इंतजाम हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed