फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children showed patriotism in fancy dress, writing and painting

अलीगढ़ः फैंसी ड्रेस, लेखन व चित्रकारी में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Fri, 21 Aug 2020 01:49 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 21 Aug 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Children showed patriotism in fancy dress, writing and painting
प्रविष्टियों का चयन करती सोनिका सिंह। - फोटो : neeraj
74वें स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला ने अपने प्रिय पाठकों के संग मिलकर मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रम को यादगार बना दिया, क्योंकि कोरोना काल में पाठकों का देशभक्ति का ज्वार उफान पर था। कार्यक्रम के तहत फैंसी ड्रेस, लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें बड़ी तादाद में प्रविष्टियां आईं। 
विज्ञापन



बुधवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला के कार्यालय में डीएस कॉलेज के चित्रकला विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता, डीएस कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व शिक्षक व साहित्यकार डॉ. प्रभाकर शर्मा, कवि डॉ. अशोक अंजुम, मॉडल व डिजाइनर सोनिका सिंह ने मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आईं ऑनलाइन प्रविष्टियों में से विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को शीघ्र पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन



सोनिका सिंह ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के तहत वीरों को नन्हों का सलाम थीम पर पसंदीदा नेशनल हीरो की ड्रेस में तैयार दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट दस प्रविष्टियों का चयन किया। इसी तरह डॉ. सुनीता गुप्ता ने   तस्वीर आजादी की थीम पर कक्षा तीन से दस तक के विद्यार्थियों के लिए हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन यानी उत्कृष्ट 24 प्रविष्टियों का चयन किया। डॉ. प्रभाकर शर्मा व डॉ. अशोक अंजुम ने स्लोगन व कविता लेखन प्रतियोगिता में 17 से 22 वर्ष व 23 वर्ष और उससे ऊपर के आयु वर्ग में प्रत्येक में पांच-पांच उत्कृष्ट प्रविष्टियों को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के विजेता
 लेखन प्रतियोगिता 
    17 से 22 वर्ष आयु वर्ग - कृति राठी, राधा सिंह, प्रिया  राघव, वंशिका अग्रवाल, याशी गोयल। 
    23 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग -कामिनी वार्ष्णेय, मृदुल कुमार सिंह, नीतू सिंह, प्रवीन कुमार, संगरिया कुमारी।
 फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 
    गौरांशी तिवारी, स्वारिका वार्ष्णेय। अव्या पाठक, दक्ष। छारुवी धनगर, विहान मनुजा, मनहा खान, रियांश शर्मा। आरोही गोयल, रियांशी जौहरी। 
   चित्रकला प्रतियोगिता 
    कक्षा तीन-वैभव चौधरी, सार्थक भारद्वाज, भूमि धनगर। कक्षा चार-गुणिका वार्ष्णेय, सिब्ते कुलसुम, नंदिनी पाठक। कक्षा पांच-हर्षवर्धन सिंह, पुष्टि गर्ग, मोहम्मद सबीह सिद्दीकी। कक्षा छह-उत्प्रेक्षा चौहान, नीरज दिवाकर, दिव्यांशु कुमार। कक्षा सात-स्नेह, रजत वर्मा, अलीजा जावेद। कक्षा आठ-प्रियांशी अग्रवाल, मनोगया मुद्गल, सोनी प्रीत कौर। कक्षा नौ-युक्ति अग्रवाल, निखिल चौहान, याशिका शर्मा। कक्षा 10-आकाश, काजल राजपूत, यश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed