फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Children ready to get the Covid vaccine

अलीगढ़ : कोविड रोधी टीका लगवाने के लिए बच्चों हो जाओ तैयार

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Children ready to get the Covid vaccine
कोविड रोधी टीका लगवाने के लिए 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चे तैयार हो जाएं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज होने जा रहा है। पहले दिन का कार्यक्रम प्रतीकात्मक होगा। कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 83 हजार खुराकें पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 में जन्म लेने वाले बच्चों को बायोलॉजिकल-ई हैदराबाद की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि अभी लक्ष्य नहीं आया है कि कितने बच्चों को टीका लगना है। आज रात तक लखनऊ से गाइड लाइन आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय स्थित टीका केंद्र पर टीकाकरण का प्रतीकात्मक शुभारंभ करेंगे। लक्ष्य आने के बाद योजना बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि लक्षित आयु के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। दो खुराकों के बीच 28 दिन का अंतर रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अब एहतियात खुराक ले सकता है। सह बीमारी का नियम हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आज 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने का प्रतीकात्मक शुभारंभ करेंगे। गाइड लाइन आने के बाद सभी केंद्रों पर टीका लगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

- डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका जरूरी है। आज से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगना प्रारंभ हो रहा है। बच्चे अपने अभिभावक के साथ केंद्रों पर जाकर अवश्य टीका लगवाएं। 28 दिन बाद दूसरी खुराक लेनी है।
- डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed