Aligarh News: घर से चूरन समझ कर लाए विषाक्त को आंगनबाड़ी में बच्चों ने खाया, आठ की तबीयत खराब, मेडिकल रेफर
एमओआईसी डॉ अवनेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों की हालत विषाक्त खाने से बिगड़ी है। हालत खतरे से बाहर है। फिर भी बेहतर इलाज के लिए बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली के गांव नरौना आकापुर के कंपोजिट स्कूल प्रांगण में संचालित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र में एक बालिका चूरन समझकर घर से पाउच ले आई। जिसे बालिका ने खुद खा लिया और अपने साथ पढ़ने वाले आठ बच्चों को भी खिला दिया। इससे बच्चों की हालत बिगड़ गई उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
अपराह्न करीब 11 बजे आंगनबाड़ी में बच्चे दोपहर का खाना मिलने से पहले पढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक कमरे में दुर्गंध फैलने लगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती, महेंद्र कौर, योगेश ने बच्चों से पूछा कि ये दुर्गंध तो बड़ी अजीब है, किसी ने कुछ खाया है क्या। तभी एक बच्ची ने पाउच फेंका। आंगनबाड़ी ने तत्काल उस पाउच को देखा तो वह गेहूं को घुन से बचाने के लिए उसमें रखने वाली दवा थी।
उन्होंने बच्ची से पूछा कहां से लाई है तो उसने बताया कि घर की अलमारी में रखा था, वहां से लाई। आंगनबाड़ी ने यह बात स्कूल की शिक्षिकाओं को बताई तो उन्होंने बिना देरी किए स्कूल के बाहर मौजूद ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाईकों के द्वारा तत्काल अतरौली के 100 शैय्या अस्पताल में भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार देकर बच्चों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
छोटी बच्ची अनाज में डालने वाली दवाई को चूर्ण समझ कर आंगनबाड़ी केंद्र पर ले आई-सीओ
अतरौली सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि थाना अतरौली अंतर्गत 1 अगस्त को गांव आकापुर से सूचना मिली कि कुछ बच्चों द्वारा अनजाने में विषाक्त पदार्थ खा लिया गया है। सूचना पर मौके व अस्पताल में पहुंचकर जानकारी की गई। पता चला कि गांव आकापुर की एक छोटी बच्ची अनाज में डालने वाली दवाई को चूर्ण समझ कर आंगनबाड़ी केंद्र पर ले आई थी। उसने स्वयं व अपने साथियों को भी थोड़ा-थोड़ा चूर्ण समझकर खाने के लिए दिया। जिससे कुछ बच्चों की हालत खराब होने लगीद्व जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया। जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया। सभी सामान्य स्थिति में हैं। बच्चों को जेएनएमसी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.