{"_id":"647ced015667632e700cf72b","slug":"children-fascinated-by-cultural-programs-promising-were-rewarded-aligarh-news-c-112-1-sali1002-38-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन, होनहार हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन, होनहार हुए पुरस्कृत
विज्ञापन
महेश नवमी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : Samvad
कस्बे के अलीगढ़ रोड स्थित वीएम गार्डन में रविवार को महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मीना माहेश्वरी नगर पालिका अध्यक्ष कासगंज, उनके पति राजेंद्र बोहरे और अशोक गांधी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
राजेंद्र बोहरे ने माहेश्वरी समाज कार्यकारिणी को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब समाज में बेटियों को बेटों से ऊंचा स्थान प्राप्त है। इसलिए बेटा और बेटी में भेद न करें। इस बार सिविल सर्विस की परीक्षा में माहेश्वरी समाज की कई बेटियों ने स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी वर्गों के वैश्य समाज को साथ चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अशोक गांधी ने कहा कि माहेश्वरी समाज का भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गेम शो, चिल्ड्रन गेम बॉक्स और लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ। होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समाज के पांच बुजुर्ग सदस्यों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गजेंद्र पाल माहेश्वरी, नवनीत माहेश्वरी, उपाध्यक्ष पंकज महेश्वरी, कोषाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, मंत्री अनुज लाहोटी एवं माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा भारती माहेश्वरी, अंजू माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी, सतीश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, अनुज मूंदड़ा, बब्बन माहेश्वरी, उत्कर्ष माहेश्वरी, विष्णु माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।