{"_id":"6550c1d16f189d656201e7e6","slug":"children-faces-lit-up-after-receiving-sweets-chocolates-and-biscuits-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मिष्ठान, चॉकलेट, बिस्कुट पाकर खिले बच्चों के चेहरे, खाकी वर्दी ने मजदूरों संग मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मिष्ठान, चॉकलेट, बिस्कुट पाकर खिले बच्चों के चेहरे, खाकी वर्दी ने मजदूरों संग मनाई दिवाली
Sun, 12 Nov 2023 05:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Nov 2023 05:45 PM IST
सार
गंगीरी इस्पेक्टर संजीव कुमार ने दीपावली पर ईंट भट्टों पर रहने वाले मजदूरों, महिलाओ और नन्हें-मुन्ने बच्चों को मिष्ठान, चॉकलेट व बिस्कुट बांटे। इतनी सारी वस्तुएं पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
चॉकलेट देते गंगीरी इस्पेक्टर संजीव कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को जब अलीगढ़ के गंगीरी में तैनात इंस्पेक्टर ने मिष्ठान, चॉकलेट, बिस्कुट दिए, तो बच्चों के चेहरे पर जो खुशी नजर आई, वह बेशकीमती थी। खाकी वर्दी ने मजदूरों के बच्चों संग दिवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में गंगीरी थाना क्षेत्र के तेहरा मोड, भिलावली, कूमरोआ, मझोल सहित एक दर्जन ईंट भट्टों पर बिहार आदि प्रदेशों से आकर मजदूर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके साथ में उनके बच्चे भी रहते हैं।
विज्ञापन
दिवाली पर गंगीरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार उन बच्चों के लिए खुशियों का भंडार लेकर पहुंचे। गंगीरी इस्पेक्टर संजीव कुमार ने दीपावली पर ईंट भट्टों पर रहने वाले मजदूरों, महिलाओ और नन्हें-मुन्ने बच्चों को मिष्ठान, चॉकलेट व बिस्कुट बांटे। इतनी सारी वस्तुएं पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था।