{"_id":"66fe62e7389cd6389e032344","slug":"child-ward-shifted-to-piku-ward-of-aligarh-district-hospital-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जिला अस्पताल के पीकू वार्ड के खुले ताले, बच्चा वार्ड किया शिफ्ट, स्टाफ आते ही पूरी तरह से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जिला अस्पताल के पीकू वार्ड के खुले ताले, बच्चा वार्ड किया शिफ्ट, स्टाफ आते ही पूरी तरह से शुरू होगा
Thu, 03 Oct 2024 02:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:55 PM IST
सार
अमर उजाला ने न डॉक्टर न नर्स...जिला अस्पताल के पीकू वार्ड पर लटके हैं ताले शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। इस वार्ड में 30 जनरल बेड और 12 आईसीयू बेड हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल मलखान सिंह में पीकू वार्ड में भर्ती बच्च मरीज
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जिला अस्पताल मलखान सिंह में बने पीकू वार्ड में अब बच्चा वार्ड को शिफ्ट कर दिया गया है। इसके ताले खुल गए हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद बच्चा वार्ड को यहां शिफ्ट कर इसका संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 20 सितंबर के अंक में न डॉक्टर न नर्स...जिला अस्पताल के पीकू वार्ड पर लटके हैं ताले शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। इस वार्ड में 30 जनरल बेड और 12 आईसीयू बेड हैं। बच्चों से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह वार्ड बनाया गया था।
विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसके ताले खोल दिए हैं। बच्चा वार्ड को इसमें शिफ्ट करा दिया गया है। सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि बच्चा वार्ड को पीकू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। स्टाफ के लिए शासन को मांग भेज रखी है। स्टाफ मिलते ही इसका संचालन पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन