फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child Protection Commission has taken the details, will come today

टप्पल कांडः बाल संरक्षण आयोग ने लिया ब्योरा, आज आएगी टीम

Sat, 08 Jun 2019 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jun 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Child Protection Commission has taken the details, will come today
लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

टप्पल कांड में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग भी हरकत में आ गया है। इस मामले में आयोग के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने एसएसपी आकाश कुलहरि से बातचीत कर पूरा ब्योरा तलब किया है। वहीं आयोग ने तय किया है कि राज्य बाल संरक्षण आयोग की टीम अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को मौके पर जाकर परिवार से बातचीत करेगी।

विज्ञापन


आयोग के प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने एसएसपी से बातचीत कर ब्योरा तलब किया, जिसमें एसएसपी की ओर से पूरी जानकारी आयोग प्रमुख को दी गई। वहीं आयोग की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि इस मामले में राज्य आयोग के डॉ.विशेष कुमार के नेतृत्व में एक टीम शनिवार को टप्पल पहुंचेगी।
विज्ञापन


सीएम के टप्पल आने की चर्चाएं शुरू
इस घटना के बाद एक चर्चा ने यह भी जन्म ले लिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टप्पल आ सकते हैं। हालांकि इस तरह की किसी चर्चा की प्रशासनिक स्तर पर पुष्टि नहीं है, मगर कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री टप्पल में गोशाला का निरीक्षण करने और बच्ची के घर संवेदना व्यक्त करने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed