फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child dies due to poisonous snake bite

Aligarh: टीवी रिमोट लेने के लिए टोकरी में डाला हाथ, सांप ने बालक को डसा, बायगीर बुलाए, फिर हुआ यह

Sun, 11 Aug 2024 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2024 06:00 PM IST
सार

दुष्यंत टीवी चलाने के लिए रिमोट ढूंढ रहा था, परिवार के लोगों ने बताया कि रिमोट टोकरी में रखा हुआ है। जैसे ही उसने टोकरी से रिमोट निकालने के लिए हाथ डाला तो सांप ने उसे डस लिया।

विज्ञापन
Child dies due to poisonous snake bite
मृतक बालक दुष्यंत का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

विजयगढ़ क्षेत्र के गांव दीपपुर में 10 अगस्त की देर रात्रि सांप के डसने से 11 वर्षीय दुष्यंत पुत्र नाहर सिंह की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 10 अगस्त की देर रात दुष्यंत टीवी चलाने के लिए रिमोट ढूंढ रहा था, परिवार के लोगों ने बताया कि रिमोट टोकरी में रखा हुआ है। जैसे ही उसने टोकरी से रिमोट निकालने के लिए हाथ डाला तो सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन उसका देसी इलाज शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बायगीर को बुला लिया। बायगीर ने इलाज शुरू किया, लेकिन रात 12 बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान 11 अगस्त सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। वह चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। देर रात तक परिजन रोते बिलखते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed