{"_id":"5e7282c18ebc3e728901532c","slug":"child-died-in-road-accident-gabhana-news-ali229443165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
दृश्य का फाइल फोटो।
- फोटो : GABHANA
हाईवे पला नगलिया के पर बुधवार शाम चार बजे ओवरटेक कर रही एक रोडवेज की बस ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक को हिरासत में ले लिया है।
पला नगलिया के रहने वाले अशोक कुमार का छोटा बेटा दृश्य (5) बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से तेजगति से आ रही हाथरस डिपो की बस ने आगे चल रही रोडवेज बस को ओवरटेक किया। इसी बीच घर के बाहर खेल रहा दृश्य बस के नीचे आ गया। दृश्य की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही ग्रामीणों ने रोडवेज बस का पीछा कराना शुरू कर दिया। टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने बस और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची गई। ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मां मीरा, भाई देवेश का रो-रो कर बुरा हाल है।
बाइक से गिरकर महिला घायल
हाईवे ओवर ब्रिज पर बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। लोधा के हरदासपुर निवासी बेबी अपनी बेटी के साथ खेरेश्वर से बाइक से लिफ्ट लेकर सोमना मोड़ के लिए आ रही थी। हाईवे ओवरब्रिज के पास गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक से महिला अपने बच्चे के साथ गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।