फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child death in lack of treatment

खैर सीएचसी में भर्ती नवजात ने उपचार के अभाव में दम तोड़ा

Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
child death in lack of treatment
सरकारी एंबुलेंस सेवा की संवेदनहीनता के चलते खैर सीएचसी में भर्ती एक नवजात की जान चली गई। समय से नवजात को समुचित इलाज नहीं मिल सका। हालत गंभीर होने पर उसे खैर सीएचसी से अलीगढ़ रेफर किया गया था लेकिन सीएचसी में खड़े एंबुलेंस चालक ने नवजात को अलीगढ़ ले जाने से मना कर दिया। पीड़ित पिता ने पिता ने एंबुलेंस चालक व सीएचसी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न करीब साढे तीन बजे कस्बे के मोहल्ला शिकरवार निवासी छोटू ने अपनी पत्नी संतोष देवी को प्रसव पीड़ा होने पर खैर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। एक घंटे बाद सामान्य प्रसव से बालिका का जन्म हुआ। सोमवार की सुबह डॉ. आरवी सिंह राउंड पर पहुंचे तो उन्हें नवजात की हालत खराब लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उन्होंने नवजात को मलखान सिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छोटू ने इस पर सरकारी एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। कॉल रिसीव होने पर सभी एंबुलेंस व्यस्त बताई गईं। वह काफी देर परेशान रहे। इसी बीच सीएचसी में खड़ी एक एंबुलेंस के चालक से समस्या बताते हुए जिला अस्पताल चलने का अनुरोध किया लेकिन उसके चालक ने कंट्रोल रूम के आदेश के बगैर जाने से इंकार कर दिया। पिता दो घंटे तक वाहन का इंतजाम नहीं कर सका।
विज्ञापन

तमाम मिन्नतों पर भी एंबुलेंस चालक तैयार नहीं हुआ। करीब 11 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से मां, पिता व दादी आदि परिवार वाले बिलखते रहे। उधर तहरीर पर इंस्पेक्टर खैर विनोद कुमार मिश्रा ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के बारे में परिवार ने कुछ नहीं बताया। हालांकि एंबुलेंस हमारे आदेश नहीं जाती लेकिन परिजन समस्या बताते तो अपने स्तर पर नवजात को जिला अस्पताल भेजने के लिए कुछ इंतजाम जरूर करते। -डॉ. राहुल शर्मा, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed