{"_id":"5c24e470bdec2256994df977","slug":"child-dead-due-to-tope-cord-in-sikandarau","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः टोपे की डोरी से घुटा मासूम का दम, मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः टोपे की डोरी से घुटा मासूम का दम, मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 27 Dec 2018 08:10 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
मृत बच्चे की प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
मां की लापरवाही आठ माह के मासूम बच्चे की मौत का सबब बन गई। मां अपने काम में लगी रही। इस बीच किसी तरह बच्चे के टोपे की डोरी खिंच गई। काफी देर तक जब मासूम की आवाज नहीं आई तो मां को उसका ख्याल आया। दौड़कर बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि एटा रोड के गांव पटना पक्षी विहार निवासी जयवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ सिकंदराराऊ आए थे। सर्दी के चलते टोपा पहनाकर आठ माह के लड़के चेतन को उसकी मां गोद में लिए हुई थी। इस बीच न जाने किस तरह टोपे की डोरी खिंच गई और बच्चे के गले का फंदा बन गई, जिससे बच्चे का दम घुट गया।
काफी देर तक बच्चे में कोई हरकत नहीं होने पर जब मां ने उसे देखा तो तो वह सन्न रह गई। बच्चे को तत्काल सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने देखा तो बच्चे के गले पर निशान बने हुए थे और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की मौत संभवत: गला घुटने से हुई है।