आरोपों में घिरे बाबू पर कार्रवाई के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने समाज कल्याण विभाग के बाबू पर लग रहे छात्रवृत्ति के लिये होने वाले डिजीटल सिग्नेचर के नाम पर वसूली के आरोपों की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को ऐसे मामलों से सख्ती करने को कहा है।
यही नहीं ऐलमपुर, जमालपुर माफी एवं इंद्रा नगर में आवासों के निर्माण एवं आवंटन में शिथिलता के मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएंडडीएस के परियोजना अधिकारी एवं पीओ डूडा को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए विभागीय कार्रवाई को कहा है।
कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि डीएम एवं सीडीओ 31 जनवरी तक निरीक्षण कर दोषी अफसरों के विरुद्घ कार्रवाई करें। निर्माणाधीन सड़कों की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा न करने के चलते लागत बढ़ाने के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को कहा।
गोंडा-खैर मार्ग, पनैठी-गंगीरी मार्ग, इगलास-गोण्डा मार्ग, जट्टारी-पिसावा मार्ग एवं हरदुआगंज-कासिमपुर मार्ग का निर्माण मार्च 2016 तक पूर्ण कराने को कहा तो सर्किट हाउस के निर्माण का कार्य मार्च 2016 तक तथा कलैक्टेट अलीगढ के पुन: निर्माण का कार्य जुलाई 2016 तक पूर्ण करने के आदेश दिये। कब्रिस्तानों की चाहरदीवारी, होमियोपैथिक मेडिकल कालेज तथा निर्माणधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण कराने को कहा। प्रमुख सचिव ने पालीथिन एवं गंदगी से अटे शहर के नालों की सफाई को भी कहा।
पालीथिन पर प्रतिबंध का होर्डिग्स एवं लाउड स्पीकरों के माध्यम से प्रचार के आदेश दिये। प्रमुख सचिव ने वर्ष 2015-16 में चयनित 29 लोहिया समग्र ग्रामों को 31 जनवरी तक संतृप्त करने तथा पिछले दो वर्षो से महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर डीएम डॉ. बलकार सिंह, सीडीओ डीएस सचान समेत अन्य अफसर मौजूद थे।