फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief seceratory in Aligarh

शिक्षा-बिजली की दुर्दशा पर भड़के प्रमुख सचिव

Sun, 24 Jan 2016 02:25 AM IST
अतरौली
अतरौली Updated Sun, 24 Jan 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन

लोहिया गांव रजातउ सेउपुर में पहुंचे प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने शनिवार को रात्रि प्रवास के दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा देखने को मिला।

विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि यहां दो चरणों में 10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इस पर ग्रामीणों ने एतराज जताते हुए बताया कि बिजली मात्र चार घंटे ही मिल रही है। इस बात की पुष्टि के लिए उन्होंने सरकारी नलकूप के एक्सईएन से नलकूप चलने और बंद होने का समय पूछा तो उन्होंने भी औसतन चार घंटे ही बिजली सप्लाई होने की बात कही। इस पर प्रमुख सचिव का माथा ठनका और एक्सईएन से हालत सुधारने के निर्देश दिए। गांव कुंवरपुर के भागीरथ सिंह ने शिकायत की कि टृृांसफॉर्मर बदलने के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है। 

विज्ञापन

उन्होंने वसूली की स्थिति जानी तो यह आंकडे़ भी संतुष्ट जनक नहीं थे। कहा कि सुधार करो। साथ ही प्राइमरी स्कूल में 92 और जूनियर हाईस्कूल में मात्र 36 बच्चे ही पंजीकृत थे। मनरेगा से जो कार्य हुआ ही नहीं उसका जिक्र भी रिपोर्ट में किया गया था। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई और कहा यह तो गबन की आशंका प्रतीत हो रही है। संचालन पीडी जीएन भट्ठ ने किया। इस दौरान सीडीओ डीएस सचान, डीडीओ, एसडीएम अमित कुमार, सीओ सोमदत्त शर्मा, सीएमओ, डीसी मनरेगा, डीएसटीओ, नायब तहसीलदार अजीत कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed