{"_id":"612279948ebc3e7a0c017ed6","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-says-that-kalyan-singh-was-our-guide-will-always-follow-the-path-shown-by-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सीएम योगी बोले-कल्याण सिंह हमारे मार्गदर्शक थे, हमेशा उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सीएम योगी बोले-कल्याण सिंह हमारे मार्गदर्शक थे, हमेशा उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलेंगे
Sun, 22 Aug 2021 09:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:51 PM IST
सार
अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सनातन धर्म के साथ समाज, भाईचारा, गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ते थे
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिक शरीर के साथ आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए कोई बात आने पर कहा था कि राजपाट को मैं एक बार नहीं हजारों बार ठोकर मारूंगा।
अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सनातन धर्म के साथ समाज, भाईचारा, गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ते थे और वह इस प्रकार के आदमी थे कि उन्होंने यहां तक कह दिया की मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कोई बात आती है तो एक बार नहीं मैं अपनी सत्ता को हजार बार ठोकर मारूंगा।
उन्होंने 1992 में विवादित ढांचे को ढहाने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। आज हम उन्हीं को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। वह हमारे मार्गदर्शक थे और हमेशा हम उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलेंगे।
विज्ञापन
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा स्टेडियम
इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जनता अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रही और काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्टेडियम कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम को एयर एंबुलेंस से धनीपुर एयरपोर्ट पर लाया गया। अन्य दो स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को फूल मालाओं से सजे वाहन में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शव वाहन के पीछे की गाड़ी में चल रहे थे। शाम करीब 5:50 बजे पार्थिव शरीर स्टेडियम में पहुंचा। वाटर प्रूफ पंडाल में पार्थिव शरीर को रखने का इंतजाम किया गया है। पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, कल्याण सिंह का नाम रहेगा, कल्याण सिंह अमर रहे एवं जय श्रीराम के नारे लगे। रास्ते में भी शव वाहन पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर चहेते नेता को अंतिम विदाई दी।