फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister wants to make a world class university

अलीगढ़ः विश्व स्तर का विश्वविद्यालय बनाना चाहते हैं मुख्यमंत्री

Tue, 21 Sep 2021 06:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister wants to make a world class university
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व स्तर का बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा वृंदावन में स्थापित किए गए प्रेम महाविद्यालय को भी पुनर्स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री के करीबी आरपी सिंह ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह की तरह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तकनीकी शिक्षा पर जोर है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना हो रही है। उनकी कोशिश है कि डिफेंस से संबंधित तकनीकी कोर्स की पढ़ाई यहां हो। इसके लिए रक्षा मंत्रालय से बातचीत की जा सकती है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग एवं मेडिकल पाठ्यक्रम पर भी उनका ध्यान है। आरपी सिंह ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप ने 1909 में मथुरा के वृंदावन में प्रेम महाविद्यालय की स्थापना की थी, जो तकनीकी शिक्षा के लिए भारत में प्रथम केंद्र था। यहां पर छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती थी। आरपी सिंह ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेम महाविद्यालय से पांच गांवों को जोड़ा था। उस समय एक गांव से करीब 35 हजार रुपये राजस्व के रूप में इकट्ठा होते थे। इसका उद्देश्य यह था कि तकनीकी शिक्षा संचालित करने में किसी तरह की आर्थिक व्यवधान नहीं आए और छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed