{"_id":"66ccb2a15f107a7c32086426","slug":"chief-minister-public-meeting-in-khair-on-28th-august-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: खैर में मुख्यमंत्री की जनसभा 28 अगस्त को, तैयारियां अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: खैर में मुख्यमंत्री की जनसभा 28 अगस्त को, तैयारियां अंतिम दौर में
Tue, 27 Aug 2024 03:22 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:22 AM IST
सार
सीएम यहां पर अलीगढ़ जिले की 675 करोड़ की 304 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के साथ ही रोजगार मेले में पांच हजार युवाओं को रोजगार देंगे। एक हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का भी वितरण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 28 अगस्त को कस्बा खैर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल के मैदान पर जनसभा होगी। इसको लेकर तैयारियां जोर पकड़ गई हैं। हैलीपेड स्थल, वाहन पार्किंग, मंच, गैलरी सजाने से लेकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों व व्यवस्थाओं की निगरानी खुद डीएम विशाख जी. कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि इन तैयारियों के बीच 26 अगस्त को हुई बारिश ने विघ्न भी डाला। उधर, बारिश की संभावना को देखते हुए भाजपाइयों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बारिश होने पर जनसभा में भीड़ जुटाने में दिक्कतें होंगी। इसके चलते यहां वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। सोमना रोड पर विद्युत विभाग द्वारा लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। रोड पर आ रही पेड़- पौधे की टहनियों की छंटाई करायी जा रही है। नगर पालिका की टीम भी सफाई कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही सभी विभाग अपनी-अपनी कमियों को दूर करने में जुट गए हैं। अलीगढ़- पलवल रोड के दोनों और कच्ची पटरी पर हो रहे गहरे गड्ढ़ों को भरने का काम भी काफी तेजी से हो रहा है। जबकि स्थानीय नागरिकों व नेताओं द्वारा इनकी शिकायत अफसरों से की जा रही थी। हालांकि अभी शासन स्तर से मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। जनसभा स्थल के आस-पास का इलाका फ्लैक्स से पाट दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम यहां पर अलीगढ़ जिले की 675 करोड़ की 304 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास करने के साथ ही रोजगार मेले में पांच हजार युवाओं को रोजगार देंगे। एक हजार विद्यार्थियों को टैबलेट का भी वितरण करेंगे। इस जनसभा को खैर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह सीट चुनाव में भाजपा के अनूप वाल्मीकि के पास थी। लोकसभा चुनाव में अनूप वाल्मीकि हाथरस से सांसद चुने गए हैं।