{"_id":"67bafc7afc3d23a35d0df819","slug":"chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-in-aligarh-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanesh Kumar: ईवीएम मशीन के सवाल को टाल गए मुख्य चुनाव आयुक्त, इन बातों पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanesh Kumar: ईवीएम मशीन के सवाल को टाल गए मुख्य चुनाव आयुक्त, इन बातों पर दिया जोर
Sun, 23 Feb 2025 04:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 04:16 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अलीगढ़ आए थे। उन्होंने यहां पर मंडल के चारों जिलों में होने वाले आगामी निर्वाचन कार्यक्रमों के विषय में समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जब चुनावों में ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर पूछा गया तो वह उसको टाल गए। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ रहेगा। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं।
विज्ञापन
वह 22 फरवरी को अलीगढ़ आए थे। उन्होंने यहां पर मंडल के चारों जिलों में होने वाले आगामी निर्वाचन कार्यक्रमों के विषय में समीक्षा की। कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक में मंडल के चारों जिले, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए पहला कदम मतदान होता है। बैठक में इसी बात पर चर्चा हुई है कि नए वोटरों को जोड़ा जाए। उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में महिलाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उनका मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए भी जागरूक किया जाए। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मतदान में तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वनीय बनी रहे। इसके साथ ही सभी बूथों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी इस्तेमाल की जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया की बेहतर निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंडलायुक्त संगीता सिंह, कासगंज की डीएम मेघा रूपम, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह हाथरस के राहुल पांडे और अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन आदि अधिकारी मौजूद रहे।