फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chicken seller beaten up for stabbing an old man who came to intervene

Aligarh News: बीच-बचाव को आए वृद्ध को छुरा मारने पर मुर्गा विक्रेता को धुना

Fri, 22 Aug 2025 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chicken seller beaten up for stabbing an old man who came to intervene
क्षेत्र के मानसिंह चौराहा पर बृहस्पतिवार दोपहर मुर्गा का मीट खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग को दुकानदार ने मीट काटने वाले छुरे से घायल कर दिया। गुस्साए लोगों ने मीट विक्रेता की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन

सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि नगला सराय निवासी फैजान खान मानसिंह चौराहा पर मुर्गा के मीट की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार दोपहर मीट खरीदने आए युवक पर दुकान मालिक ने रेट को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों के बीच मामला बढ़ा तो गांव परोरा निवासी देवेंद्र (58) बीच-बचाव करने आए तो फैजान के अंगूठे में छुरा लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। मीट खरीदने वाला युवक मौके से फरार हो गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और आक्रोशित भीड़ ने मीट विक्रेता की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौके पर शांति है, दोनों पक्ष से प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed